औरंगाबाद, अगस्त 27 -- Aurangabad News: दाउदनगर प्रखंड में गुरुवार को दिनभर उमस भरी गर्मी और धूप से लोग परेशान रहे। तेज धूप और उमस के कारण घरों से बाहर निकलना भी मुश्किल हो रहा था। शाम करीब पांच बजे अचानक मौसम का मिजाज बदला और आसमान में बादल छा गए। इसके बाद तेज हवा के साथ मूसलाधार बारिश शुरू हो गई। झमाझम बारिश से जहां लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली, वहीं मौसम भी सुहाना हो गया। बारिश के बाद तापमान में गिरावट महसूस की गई और लोगों ने राहत की सांस ली। सबसे अधिक खुशी किसानों के चेहरे पर देखने को मिली। पिछले कई दिनों से पर्याप्त बारिश नहीं होने के कारण खेतों की मिट्टी सूखने लगी थी। धान समेत अन्य फसलों को पानी की जरूरत थी। गुरुवार की बारिश से सूख रहे खेतों को नमी मिली और फसलों को काफी फायदा होने की उम्मीद है। किसानों का कहना है कि बारिश से फ...