Aurangabad News: मारपीट में 70 वर्षीय वृद्ध घायल, दो नामजद
औरंगाबाद, अगस्त 27 -- Aurangabad News: दाउदनगर थाना क्षेत्र के अंछा गांव में मारपीट की घटना में 70 वर्षीय धर्मदेव राम घायल हो गए। घायल वृद्ध का इलाज अनुमंडलीय अस्पताल दाउदनगर में कराया गया। घटना के संबंध में उनके पुत्र प्रमोद कुमार ने दाउदनगर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। प्राथमिकी में गांव के ही दो लोगों को नामजद आरोपित बनाया गया है। दर्ज प्राथमिकी में आरोप लगाया गया है कि आरोपितों ने धर्मदेव राम के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की, जिससे वे घायल हो गए। घटना के बाद परिजनों द्वारा उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.