Aurangabad News: मारपीट में दोनों पक्षों से एक-एक व्यक्ति जख्मी
औरंगाबाद, अक्टूबर 13 -- Aurangabad News: दाउदनगर, संवाद सूत्र। दाउदनगर थाना क्षेत्र की शमशेर नगर पंचायत के वन बिगहा में दो पक्षों के बीच मारपीट की घटना में दोनों पक्षों से एक-एक व्यक्ति जख्मी हो गया। दोनों घायलों का इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया। एक पक्ष की जख्मी शारदा कुमारी ने प्राथमिकी दर्ज कराते हुए तीन लोगों को नामजद आरोपित बनाया है। उन्होंने आरोपितों पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। दूसरे पक्ष की मीना देवी ने प्राथमिकी दर्ज कराई है। इस पक्ष के जख्मी रोहित कुमार का भी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज कराया गया। प्राथमिकी में दो लोगों को नामजद करते हुए गाली-गलौज और मारपीट करने का आरोप लगाया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.