औरंगाबाद, सितम्बर 22 -- Aurangabad News: नवीनगर, संवाद सूत्र। माली थाना पुलिस ने मारपीट के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में थाना क्षेत्र के कुड़गाई गांव निवासी पप्पू यादव, संतोष कुमार और सिकंदर यादव शामिल हैं। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस कार्रवाई कर रही थी। इसी दौरान सूचना मिलने पर टीम ने छापेमारी कर तीनों को पकड़ लिया। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद सभी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। यह भी पढ़ें- Motihari News: विभिन्न मामलों में तीन अभियुक्त गिरफ्तार,जेल यह भी पढ़ें- विभिन्न मामलों में तीन अभियुक्त गिरफ्तार,जेल

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...