Aurangabad News: मारपीट को लेकर माता-पिता और भाई पर दर्ज कराई प्राथमिकी
औरंगाबाद, सितम्बर 1 -- Aurangabad News: औरंगाबाद, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रजोई गांव निवासी जितेंद्र साव ने मारपीट करने को लेकर प्राथमिकी दर्ज कराई है। प्राथमिकी में उन्होंने अपने पिता मदन साव, मानकी देवी, भाई छोटू साव और सोनू साव को अभियुक्त बनाया है। उन्होंने कहा है कि कुछ दिन पहले वह गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे। इलाज के लिए वह बाहर चले गए। उनके इलाज पर कुल सात लाख रुपए खर्च हुए थे। यह पैसे उन्होंने बेली गांव के विनायक सिंह से उधार के रुप में लिए थे। उनके पिता और उनकी मां ने खेत बेच कर पैसे देने की बात कही थी लेकिन अब वह विनायक सिंह को पैसा लौटाने के लिए तैयार नहीं हैं। इसके बारे में बातचीत की तो उनके दोनों भाई और माता-पिता एक तरफ हो गए और गाली गलौज करते हुए मारपीट की। इसको लेकर वह तनाव में हैं और उन्हें जान से मार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.