औरंगाबाद, सितम्बर 9 -- Aurangabad News: औरंगाबाद, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। मदनपुर प्रखंड के सलैया थाना क्षेत्र के परसा गांव निवासी शिवपूजन गुप्ता की पत्नी पिंकी कुमारी ने मारपीट करने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। प्राथमिकी में राधेश्याम साव, तपेश्वर गुप्ता समेत अन्य लोगों को नामजद आरोपित बनाया गया है। पिंकी कुमारी ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया है कि उक्त लोग उन्हें घर से निकालने की धमकी दे रहे थे। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो आरोपितों ने उनके साथ मारपीट की। बीच-बचाव करने पहुंची उनकी बेटियों सुहानी कुमारी और सोनी कुमारी तथा पति शिवपूजन गुप्ता के साथ भी मारपीट की गई। महिला ने आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। यह भी पढ़ें- Auraiya News: महिला और परिजनों से मारपीट, सात पर रिपोर्ट यह भी पढ़ें- Pratapgarh Kunda News: ...