औरंगाबाद, अक्टूबर 9 -- Aurangabad News: नवीनगर, संवाद सूत्र। माली थाना पुलिस ने मारपीट के दो अलग-अलग मामलों में तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों में थाना क्षेत्र के खैरा पिपरा गांव निवासी महाराणा भारती और उनके पुत्र अक्षय कुमार तथा पीपरा खंभा गांव निवासी अभिषेक कुमार शामिल हैं। माली थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों मामलों में कार्रवाई करते हुए आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद तीनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...