Aurangabad News: मारपीट कर महिला को किया घायल, दो धराए
औरंगाबाद, सितम्बर 1 -- Aurangabad News: औरंगाबाद, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। बारुण थाना क्षेत्र के बरुआ पुल के समीप रहने वाली लक्ष्मीना देवी ने मारपीट को लेकर प्राथमिकी दर्ज कराई है। इस मामले में दिनेश पासवान, दीपक पासवान, रमवती देवी, भागरती देवी, गिरिजा पासवान को अभियुक्त बनाया गया है। महिला ने प्राथमिकी दर्ज कराते हुए कहा है कि उक्त लोग उनके घर में घुस गए और उन लोगों के साथ बुरी तरह मारपीट की कई। वह अकेली रहती हैं और उनके साथ बुरी तरह मारपीट करते हुए घर में लूटपाट की गई। इसके बाद उनका इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, बारुण में कराया गया। इस मामले में पुलिस ने दीपक पासवान और उसके पिता दिनेश पासवान को मंगलवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.