Aurangabad News: मारपीट कर बुजुर्ग को किया घायल, प्राथमिकी दर्ज
औरंगाबाद, सितम्बर 9 -- Aurangabad News: औरंगाबाद, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। नरारी कला खुर्द थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर तीन के अंबा गांव निवासी 72 वर्षीय बिल्केश्वर सिंह ने मारपीट करने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। प्राथमिकी में गांव के ही नागेंद्र कुमार और उसके पिता मोतीलाल सिंह को नामजद आरोपित बनाया गया है। बिल्केश्वर सिंह ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया है कि वह अपने घर पर थे। इसी दौरान नागेंद्र कुमार और उसके पिता मोतीलाल सिंह लाठी-डंडा लेकर वहां पहुंचे और उनके साथ मारपीट करने लगे। मारपीट में उनके सिर, हाथ और पैर समेत शरीर के कई हिस्सों में चोट लगी। उन्होंने बताया कि शोर सुनकर गांव के लोग मौके पर पहुंचे जिसके बाद दोनों आरोपित वहां से चले गए। आरोप है कि आरोपितों ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी। बिल्केश्वर सिंह ने बताया कि न...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.