औरंगाबाद, अगस्त 25 -- Aurangabad News: औरंगाबाद। नगर थाना क्षेत्र के पोखरा मुहल्ला निवासी बिगन चौधरी ने मारपीट करने को लेकर एक प्राथमिकी दर्ज कराई है। उन्होंने कहा है कि वह अदरी नदी पुल के पास खड़े थे। इसी दौरान दो बाइक से चार लोग आए और गाली गलौज करने लगे। उन लोगों का आरोप था कि शराब की सूचना पुलिस को उनके द्वारा ही दी जाती है। मारपीट करने वालों में अशोक पासवान, शंकर रविदास, सुमित पासवान, शेर यादव उर्फ नरेश यादव, छोटू भुइयां, बड़े साव आदि शामिल हैं। आरोप लगाया गया कि उक्त लोग शराब बेचते हैं। हमलावरों ने उन्हें पीट-पीटकर बेहोश कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...