Aurangabad News: मारपीट करने को लेकर प्राथमिकी दर्ज
औरंगाबाद, अगस्त 30 -- Aurangabad News: औरंगाबाद। हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। नगर थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या-8 स्थित क्लब रोड निवासी एक महिला ने मारपीट करने और घर में घुसकर तोड़फोड़ व लूटपाट करने को लेकर प्राथमिकी दर्ज कराई है। महिला ने पुलिस को बताया कि वह अपने घर पर सास और बेटे के साथ मौजूद थी। इसी दौरान विनोद सिंह, उनकी पत्नी कांति सिंह सहित अन्य नामजद लोग उनके घर में घुस आए। आरोप है कि उक्त लोगों ने महिला के पुत्र के साथ बुरी तरह मारपीट की। लोहे की रॉड से उस पर हमला किया गया। हमलावरों ने घर में रखे सामान को भी तोड़ दिया और लूटपाट की। महिला ने बताया कि उक्त लोग उन्हें हमेशा परेशान करते हैं। इस मामले को लेकर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के न्यायालय में भी एक सूचना दर्ज कराई गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.