Aurangabad News: महिला से मारपीट के मामले में पांच पर प्राथमिकी
औरंगाबाद, सितम्बर 9 -- Aurangabad News: औरंगाबाद, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। माली थाना क्षेत्र के बरियावां पोखरा पर गांव निवासी अशोक शिकारी की पत्नी राजपति देवी ने मारपीट करने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। प्राथमिकी में गांव के ही सिकंदर राम, जितेंद्र राम, रिंकू देवी, रोहित कुमार और नितेश कुमार को नामजद आरोपित बनाया गया है। राजपति देवी ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया है कि उनके घर की नाली का पानी और बारिश का पानी निकलने नहीं देने को लेकर आरोपितों ने रात में उनके साथ गाली-गलौज की और मारपीट की। इस दौरान उनके पुत्र के साथ भी मारपीट की गई। महिला ने बताया कि उनके पति मुंबई में रहकर काम करते हैं और वह छोटे बच्चों के साथ गांव में रहती हैं। यह भी पढ़ें- Pratapgarh Kunda News: महिला से की मारपीट, चार पर केस आरोप है कि आरोपित उन्हें कमजोर स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.