औरंगाबाद, जुलाई 29 -- Aurangabad News: मदनपुर प्रखंड में एकल ग्रामोत्थान फाउंडेशन द्वारा संचालित महिला सशक्तिकरण कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्र में साप्ताहिक धार्मिक सत्संग का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्र के कोऑर्डिनेटर मंजीश कुमार, प्रशिक्षक कन्हैया यादव, सामाजिक कार्यकर्ता दिलीप गुप्ता और प्रशिक्षणार्थियों ने सामूहिक रूप से रामचरितमानस का पाठ किया। समिति अध्यक्ष जितेंद्र सिंह परमार और विश्व हिंदू परिषद धर्म प्रसार के जिला प्रमुख हरिओम की मौजूदगी में राम कथा पर चर्चा हुई। ट्रेनर रानी कुमारी और कार्यालय प्रभारी रेणु देवी ने मंगलाचरण के साथ कार्यक्रम की शुरुआत कराई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...