Aurangabad News: महिला प्रकोष्ठ की उपाध्यक्ष बनीं श्वेता
औरंगाबाद, अक्टूबर 9 -- Aurangabad News: औरंगाबाद, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। कुटुंबा प्रखंड के तमसी गांव निवासी शिक्षिका और उद्घोषिका श्वेता सिंह उर्फ नेही को राज्य महोत्सव संघ की महिला प्रकोष्ठ का प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। इस संबंध में संघ के प्रदेश अध्यक्ष संजीव कुमार सिंह ने मनोनयन पत्र जारी किया है। उन्होंने कहा कि श्वेता सिंह के प्रदेश उपाध्यक्ष बनने से राज्य महोत्सव संघ को मजबूती मिलेगी। खासकर महिलाओं को संगठन से जोड़ने और सांस्कृतिक गतिविधियों में उनकी भागीदारी बढ़ाने में मदद मिलेगी। बनारस घराने की गायिका श्वेता सिंह औरंगाबाद जिले में आयोजित होने वाले सांस्कृतिक और साहित्यिक कार्यक्रमों में नियमित रूप से भाग लेती हैं। गायन के साथ-साथ उद्घोषिका के रूप में भी उनकी अलग पहचान है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.