औरंगाबाद, जुलाई 31 -- Aurangabad News: औरंगाबाद, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। औरंगाबाद नगर थाना क्षेत्र में वार्ड नंबर-11 के वीरकुंवर सिंह मुहल्ला निवासी 65 वर्षीय महिला सिद्धि देवी के सोने की चेन उड़ा ली गई। इस मामले में एक प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। महिला ने बताया है कि वह नवादा जिला के काशीचक थाना के खेड़ा गांव की रहने वाली हैं। वर्तमान में वह औरंगाबाद पब्लिक स्कूल के बगल में विश्वनाथ सिंह के मकान में किराए पर रहती हैं। 30 जुलाई को डॉ शोभा रानी के अस्पताल में ड्यूटी करने के बाद लौट रही थीं। रास्ते में एक व्यक्ति खड़ा था जिसने उनसे पानी की मांग की। उसके द्वारा कहा गया कि अपने गले से सोने की चेन निकाल कर बैग में रख लो और उस पर गंगाजल छींट लेना। उन्होंने सोने की चेन बैग में रख ली और जब इधर-उधर देखा तो उक्त व्यक्ति भाग निकला। बैग में ही सोने की ...