Aurangabad News: महिला के लाखों के जेवर चोरी, देवर पर प्राथमिकी दर्ज
औरंगाबाद, सितम्बर 9 -- Aurangabad News: एएनएम के रूप में काम करती है महिला
जेवर चोरी का मामला औरंगाबाद, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। नगर थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 16 अंतर्गत नवाडीह रोड स्थित पुरानी काजी मुहल्ला निवासी एक महिला के घर से लाखों रुपये मूल्य के जेवर चोरी होने का मामला सामने आया है। इस मामले में महिला ने अपने देवर पर जेवर चोरी करने का आरोप लगाते हुए नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पीड़िता शंभू प्रसाद साव की पत्नी मेनका कुमारी ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया है कि वह अस्पताल में एएनएम के पद पर कार्यरत हैं जबकि उनके पति बाहर रहकर काम करते हैं। उन्होंने बताया कि वह 8 सितंबर को सुबह करीब 10 बजे ड्यूटी पर गई थीं और शाम को घर लौटीं।
चोरी गए सामान की जानकारी घर लौटने के बाद जरूरी काम से जब उन्होंने बक्सा खोला तो उसमें रखे जेवर गायब ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.