Aurangabad News: मलहारा में 22 अक्टूबर को होगा कवि सम्मेलन
औरंगाबाद, अक्टूबर 15 -- Aurangabad News: हसपुरा, संवाद सूत्र। हसपुरा प्रखंड के मलहारा गांव स्थित समता उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के संस्थापक और अवकाश प्राप्त प्रधानाध्यापक स्व. रामकृत महतो की पुण्यतिथि पर 22 अक्टूबर को कवि सम्मेलन का आयोजन होगा। रामकृत महतो विचार मंच, मलहारा-हसपुरा की ओर से इसकी तैयारी की जा रही है। आयोजन समिति के महेंद्र कुमार ने बताया कि कार्यक्रम विद्यालय परिसर में होगा। इसमें कई नामचीन कवि अपनी रचनाएं प्रस्तुत करेंगे। आमंत्रित कवियों में अलखदेव प्रसाद अचल, राजेश कुमार विचारक, समुन्द्र सिंह, संजय कुमार मिश्र, श्रीनिवास मंडल, अंबुज कुमार, गोपेंद्र कुमार गौतम, मुमताज दानिश, शमशान अहमद शमशाद और सुधीर सत्यम शामिल हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.