Aurangabad News: मरम्मत के कारण आज प्रभावित रहेगी बिजली आपूर्ति
औरंगाबाद, अक्टूबर 1 -- Aurangabad News: औरंगाबाद, हिंदुस्तान प्रतिनिधि। त्योहार से पहले विद्युत व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए शुक्रवार को होने वाले मरम्मत कार्य के कारण शहर के विभिन्न इलाकों में करीब साढ़े पांच घंटे बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। औरंगाबाद फीडर से निकलने वाला 11 केवी टाउन-2 फीडर सुबह 9:30 बजे से दोपहर 1 बजे तक बंद रहेगा। इसके बाद बियाडा से निकलने वाला 11 केवी नॉर्थ फीडर दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक बंद रखा जाएगा। इस दौरान दानी बिगहा, जयप्रकाश नगर, कर्मा रोड, सत्येंद्र नगर, नागा बिगहा और जय मां कॉलोनी समेत संबंधित इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। विद्युत विभाग के अनुसार त्योहार से पहले जरूरी मरम्मत कार्य पूरा करने के लिए निर्धारित अवधि में फीडरों को बंद रखा जाएगा। विभाग ने उपभोक्ताओं से आवश्यक कार्य पहले निपटा लेने और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.