Aurangabad News: मध्य विद्यालय, सिमराबाग के प्रधान शिक्षक से मांगा स्पष्टीकरण
औरंगाबाद, जुलाई 18 -- Aurangabad News: दाउदनगर के बीडीओ मो. जफर इमाम ने चौरी पंचायत स्थित मध्य विद्यालय सिमराबाग का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यालय में शिक्षकों की उपस्थिति, शैक्षणिक गतिविधियों तथा अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जांच के क्रम में प्रधान शिक्षक शैलेंद्र कुमार विद्यालय से अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित पाए गए। इस पर बीडीओ ने इसे गंभीरता से लेते हुए उनसे कारण बताओ कारणपृच्छा मांगा है। बीडीओ ने कहा कि विद्यालयों में नियमित उपस्थिति एवं अनुशासन से किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। सभी शिक्षकों को निर्धारित समय पर विद्यालय में उपस्थित रहकर अपने दायित्वों का निर्वहन करने का निर्देश दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.