Aurangabad News: मदार नदी में अवैध बालू खनन में ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त
औरंगाबाद, जुलाई 13 -- Aurangabad News: अवैध बालू खनन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पौथू थाना पुलिस ने सोमवार को भेटनियां गांव के समीप मदार नदी में छापेमारी कर बालू लदा एक ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त किया। पुलिस के पहुंचते ही ट्रैक्टर चालक, मालिक और मजदूर मौके से फरार हो गए। जब्त स्वराज ट्रैक्टर-ट्रॉली में करीब 30 सीएफटी बालू लदा मिला। पौथू थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि मामले की रिपोर्ट तैयार कर अग्रिम कार्रवाई के लिए जिला खनन पदाधिकारी, औरंगाबाद को भेज दी गई है। उन्होंने कहा कि अवैध बालू खनन और परिवहन के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा तथा दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.