Aurangabad News: मदनपुर में वारंटी समेत दो गिरफ्तार, गए जेल
औरंगाबाद, अक्टूबर 25 -- Aurangabad News: मदनपुर, एक संवाददाता। मदनपुर थाना पुलिस ने अलग-अलग मामलों में दो लोगों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। इनमें एक न्यायालय से जारी वारंट का आरोपित है जबकि दूसरे पर शराब पीकर हंगामा करने का आरोप है। पुलिस इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि थाना मुख्यालय के पानी टंकी निवासी शंकर पासवान को न्यायालय से जारी वारंट के आधार पर गिरफ्तार किया गया। उनके विरुद्ध पत्नी को भरण-पोषण का खर्च नहीं देने के मामले में वारंट जारी हुआ था। उन्हें एसआई वीरेंद्र कुमार सिंह ने गिरफ्तार किया। शिवगंज निवासी उमेश दास को शराब पीकर हंगामा करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। उसे एसआई अनूप कुमार ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.