Aurangabad News: मदनपुर में राजकीय डिग्री महाविद्यालय का शुभारंभ
औरंगाबाद, जुलाई 15 -- Aurangabad News: मदनपुर प्रखंड के पिरवां हाई स्कूल परिसर में बुधवार को नवस्थापित राजकीय डिग्री महाविद्यालय का उद्घाटन डीडीसी कुमारी अनुपम सिंह ने दीप जला कर और फीता काटकर किया। फिलहाल महाविद्यालय का संचालन पिरवां हाई स्कूल परिसर से होगा। उद्घाटन समारोह में डीडीसी ने कहा कि अब क्षेत्र के छात्र-छात्राओं को स्नातक की पढ़ाई के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा। इससे समय और आर्थिक संसाधनों की बचत होगी तथा स्थानीय स्तर पर उच्च शिक्षा को बढ़ावा मिलेगा। महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ. अमित राहुल ने अतिथियों का स्वागत करते हुए बताया कि कॉलेज में फिलहाल तीन सौ सीटों का आवंटन किया गया है। प्रारंभिक चरण में हिंदी, इतिहास, समाजशास्त्र, राजनीति विज्ञान, अर्थशास्त्र और अंग्रेजी विषयों में स्नातक स्तर की पढ़ाई शुरू होगी। उन्होंने बताया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.