Aurangabad News: मटपा के पास महीनों से क्षतिग्रस्त है पुलिया, आवागमन बाधित
औरंगाबाद, अगस्त 30 -- Aurangabad News: कुटुंबा थाना क्षेत्र के संडा-कुटुंबा पथ पर मटपा गांव के समीप हड़ियाही नहर की छोटी पुलिया महीनों से क्षतिग्रस्त है। पुलिया के निर्माण के लिए सेन्ट्रिंग का काम तो करा दिया गया है, लेकिन निर्माण पूरा नहीं होने से इस रास्ते से आवागमन पूरी तरह बाधित है। इससे इस पथ से जुड़े दर्जनों गांवों के लोगों को रूट बदलकर लंबी दूरी तय करनी पड़ रही है। ग्रामीणों ने पुलिया का निर्माण जल्द पूरा कराने की मांग की है।
पुलिया की स्थिति मटपा टोला कचहरी पर निवासी आलोक कुमार ने बताया कि पुलिया पहले से ही जर्जर थी। भारी वाहनों के आवागमन के कारण पुलिया और क्षतिग्रस्त हो गई। इसके बाद जल संसाधन विभाग ने पुलिया के पास बोर्ड लगाकर वाहनों के आवागमन पर रोक लगा दी थी। इसके बावजूद कई महीनों तक छोटी गाड़ियां किसी तरह पुलिया से होकर गुजरत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.