औरंगाबाद, अक्टूबर 26 -- Aurangabad News: दोनों पक्षों ने दर्ज कराई प्राथमिकी, पुलिस कर रही है मामले की जांच औरंगाबाद, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। मजदूरी के बकाया भुगतान को लेकर हुए विवाद में मारपीट की घटना सामने आई है। इस मामले में कुटुंबा थाना में दोनों पक्षों की ओर से प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। एक पक्ष ने 38 हजार रुपए की मजदूरी बकाया होने का आरोप लगाया है जबकि दूसरे पक्ष ने मजदूरी का पूरा भुगतान कर देने की बात कही है। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। टंडवा थाना क्षेत्र के बिचकुरवा निवासी अशोक राम ने प्राथमिकी दर्ज कराते हुए बताया है कि उन्होंने कुटुंबा थाना क्षेत्र के विशुनपुर गांव निवासी अनूप चौधरी के घर में प्लास्टर का काम किया था। काम की कुल मजदूरी 52 हजार रुपए तय हुई थी जिसमें से 14 हजार रुपए का भुगतान किया गया थ...