Aurangabad News: मछली मार्केट के पास युवक की पीट-पीटकर हत्या, चार गिरफ्तार
औरंगाबाद, सितम्बर 30 -- Aurangabad News: मदनपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार की देर रात मछली मार्केट के समीप 25 वर्षीय युवक विकास कुमार की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मृतक कचहरी रोड निवासी जितेन्द्र गुप्ता का पुत्र बताया गया है। जानकारी के अनुसार मंगलवार रात करीब 10 बजे विकास कुमार गंभीर रूप से घायल अवस्था में मदनपुर स्थित सोनी अलंकार ज्वेलर्स के मालिक दिलीप सोनी के घर से बरामद हुआ। उसके शरीर पर चोट के निशान थे और उसकी हालत गंभीर थी। पुलिस ने घायल युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मदनपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और त्वरित कार्रवाई करते हुए चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार लोगों में मदनपुर के रवि ज्वेलर्स के मालिक इंजीनियर प्रिंस कुमार वर्मा, प्रदीप ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.