Aurangabad News: मकान के उपर से गुजर रहे 11 हजार वोल्ट के तार को हटाने की मांग, पेज 3
औरंगाबाद, अक्टूबर 13 -- Aurangabad News: नवीनगर, संवाद सूत्र। नवीनगर नगर पंचायत के वार्ड संख्या 13 स्थित आनंदुआ मोहल्ले में मकान के उपर से गुजर रहे 11 हजार वोल्ट के विद्युत तार को हटाने की मांग की गई है। इस संबंध में स्थानीय निवासी उपेंद्र सिंह ने सहायक विद्युत अभियंता, नवीनगर को आवेदन देकर तार को सुरक्षित स्थान पर स्थानांतरित कराने की गुहार लगाई है। उन्होंने आवेदन में बताया है कि उनके मकान के ऊपर से हाईटेंशन तार गुजर रहा है। परिवार में सदस्यों की संख्या अधिक होने के कारण उन्हें अतिरिक्त जगह की जरूरत है। वह मकान के ऊपर एक और तल्ले का निर्माण कराना चाहते हैं, लेकिन तार के कारण निर्माण कार्य में परेशानी हो रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.