Aurangabad News: मंदिर गई महिला से सोने की चेन उड़ाई
औरंगाबाद, अगस्त 19 -- Aurangabad News: नगर थाना में प्राथमिकी हुई दर्ज औरंगाबाद, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। औरंगाबाद नगर थाना क्षेत्र में मंदिर में पूजा के दौरान एक महिला के गले से सोने की चेन उड़ा ली गई। इस मामले में नगर थाना क्षेत्र के श्री कृष्ण नगर मधुकर कॉलोनी निवासी सरोज कुमार की पत्नी आरती कुमारी ने नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। महिला ने कहा है कि वह कर्मा रोड में बिजली ऑफिस के समीप देवी मंदिर में पूजा कर रही थी। इसी दौरान एक महिला उनके सिर पर पीछे से छू रही थी लेकिन उन्हें कोई आभास नहीं हुआ। जब वह घर लौटी तो देखा कि गले से सोने की चेन गायब है। 15 ग्राम वजन के सोने की चेन गायब थी।
पिछली घटनाएँ विदित हो कि औरंगाबाद जिला मुख्यालय में मंदिर में सोने के चेन की चिनतई की घटना लगातार हो रही है। इस मामले में नगर थाना क्षेत्र के चित्तौड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.