Aurangabad News: भैंस चोरी के मामले में पुलिस से लगाई गुहार
औरंगाबाद, अक्टूबर 7 -- Aurangabad News: पीड़ित ने 1.40 लाख रुपए का नुकसान होने की कही बात औरंगाबाद, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। बारुण थाना क्षेत्र के मस्तूल बारूण गांव से भैंस चोरी होने का मामला सामने आया है। इस संबंध में शंकर राम ने बारुण थाना में प्राथमिकी दर्ज कराते हुए पुलिस से आवश्यक कार्रवाई की गुहार लगाई है। प्राथमिकी में शंकर राम ने बताया है कि उनकी भैंस चोरी हो गई है जिसकी कीमत करीब 1.40 लाख रुपए थी। भैंस चोरी होने से उन्हें आर्थिक नुकसान हुआ है। उन्होंने पुलिस को घटना से संबंधित आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराते हुए मामले की जांच कर भैंस बरामद करने और चोरी में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.