Aurangabad News: भूमि विवाद सुलझाने गई पुलिस टीम पर हमला, थानाध्यक्ष समेत चार घायल, पेज 1
औरंगाबाद, जुलाई 29 -- Aurangabad News: जम्होर थाना क्षेत्र के बलिकरना गांव में भूमि विवाद को लेकर मंगलवार की देर शाम दो पक्षों के बीच हुआ विवाद हिंसक हो गया। स्थिति नियंत्रित करने और कार्रवाई के लिए पहुंची पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने ईंट-पत्थर व लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमले में जम्होर थानाध्यक्ष सूर्यवीर कुमार गुप्ता गंभीर रूप से घायल हो गए। साथ ही एसआई अजय खरवार, दारोगा पुष्पा कुमारी और महिला सिपाही अनीता यादव भी घायल हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल भेजा गया। चिकित्सकों के अनुसार थानाध्यक्ष को गंभीर चोटें आई हैं और उन्हें आईसीयू में भर्ती कराया गया है, जबकि अन्य पुलिसकर्मी खतरे से बाहर हैं।
घटनाप्रमाण पुलिस के अनुसार गांव में मिसरी भुइयां, कपिल पासवान की पत्नी लालमणि कुंवर और अजय पासवान के बीच जमीन के पट्टे को लेकर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.