औरंगाबाद, सितम्बर 4 -- Aurangabad News: अंबा, संवाद सूत्र। रिसियप थाना क्षेत्र के भरौंधा रोड से पुलिस ने गुरुवार को दो सौ बोतल देसी शराब के साथ बिना नंबर प्लेट की स्कूटी जब्त की। पुलिस ने मौके से शराब तस्करी के आरोप में हसपुरा थाना क्षेत्र के मंगरमठिया निवासी विजेंद्र कुमार को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष संजीत राम ने बताया कि पुलिस को शराब की तस्करी की गुप्त सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने भरौंधा रोड में छापेमारी की। इसी दौरान बिना नंबर प्लेट की स्कूटी से दो सौ बोतल देसी शराब बरामद हुई। इसके बाद स्कूटी और शराब को जब्त कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया। यह भी पढ़ें- Samastipur News: 15 लीटर देसी शराब के साथ धंधेबाज गिरफ्तार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...