Aurangabad News: ब्राउन शुगर तस्करी मामले में प्राथमिकी दर्ज
औरंगाबाद, नवम्बर 24 -- Aurangabad News: तीन युवक जेल भेजे गए गोह, संवाद सूत्र। गोह थाना क्षेत्र के बाजार बर्मा गांव में सोमवार को ब्राउन शुगर के साथ पकड़े गए चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। इनमें तीन युवकों को जेल भेज दिया गया है, जबकि एक किशोर को विधि विरुद्ध निरुद्ध किया गया है। जेल भेजे गए युवकों में बाजार बर्मा गांव निवासी गुड्डू कुमार (30 वर्ष), पिता लखन यादव, सिंधु कुमार (29 वर्ष), पिता अखिलेश पासवान और आशुतोष कुमार (25 वर्ष), पिता रामवतार यादव शामिल हैं। थानाध्यक्ष राजीव कुमार ने बताया कि आरोपितों के पास से 944.60 ग्राम ब्राउन शुगर, तीन मोबाइल, एक कार, एक बाइक और 84 सौ रुपए नकद बरामद किए गए हैं। पुलिस के अनुसार, पकड़े गए युवकों ने पूछताछ में लंबे समय से तस्करी में सक्रिय रहने की बात स्वीकार की है। मामले में पुलिस आगे की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.