Aurangabad News: बौर पंचायत के उपमुखिया का निधन, शोक
औरंगाबाद, सितम्बर 1 -- Aurangabad News: रफीगंज, संवाद सूत्र। रफीगंज प्रखंड की बौर पंचायत के उपमुखिया सह कुटकुरी गांव निवासी 50 वर्षीय जितेंद्र पासवान का मंगलवार को बीमारी के कारण निधन हो गया। लंबे समय से बीमार चल रहे थे। निधन की खबर मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। राजेश पासवान ने बताया कि वे लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के पंचायत अध्यक्ष भी थे। पंचायत के विकास कार्यों में भी उनकी सक्रिय भूमिका रहती थी। अंतिम संस्कार के बाद शोक सभा आयोजित की गई जिसमें लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की। शोक सभा में डॉ उपेंद्र पासवान, गिरजानंद पासवान, अखिलेश शर्मा, छात्र युवा के प्रखंड अध्यक्ष जितेंद्र पासवान, छवि पासवान, दीपक पासवान मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.