Aurangabad News: बैंक में महिला से झपटे 20 हजार रुपए
औरंगाबाद, सितम्बर 30 -- Aurangabad News: मदनपुर, एक संवाददाता। मदनपुर थाना रोड स्थित पंजाब नेशनल बैंक में बुधवार को एक महिला से झपटमार 20 हजार रुपए लेकर फरार हो गया। महुआवां पंचायत के जमुआईन निवासी सुबोध पाल की पत्नी चंद्रावती देवी बैंक खाते से 50 हजार रुपए निकालने के बाद राशि गिन रही थी। इसी दौरान पास खड़े एक अज्ञात व्यक्ति ने उसके हाथ से 20 हजार रुपए झपट लिए और भाग निकला। महिला के शोर मचाने तक आरोपी मौके से फरार हो गया। घटना को लेकर थाने में आवेदन दिया गया है। पुलिस अधिकारी पुष्पा कुमारी ने बताया कि बैंक के सीसीटीवी फुटेज की जांच कर आरोपी की पहचान और गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.