औरंगाबाद, अगस्त 13 -- Aurangabad News: गोह प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित स्वर्ण जयंती सभा कक्ष में गुरुवार को बीस सूत्री की बैठक प्रखंड अध्यक्ष उमेश पासवान की अध्यक्षता में हुई। बैठक में विभिन्न सरकारी विभागों के विकास कार्यों एवं महत्वाकांक्षी योजनाओं की समीक्षा की गई। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: किशनगंज : कोचाधामन प्रखंड मुख्यालय में पंचायत समिति की बैठक आयोजितबैठक में उठाए गए मुद्दे आंगनबाड़ी, आपूर्ति, पीएम आवास योजना सहित अन्य विभागों में अनियमितता का मुद्दा सदस्यों ने उठाया। बीस सूत्री सदस्य जयकिशोर दुबे ने प्रखंड में बनाए गए मॉडल आंगनबाड़ी केंद्रों की संख्या, उनमें उपलब्ध संसाधनों एवं अन्य सुविधाओं की जानकारी मांगी। उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन में भी गड़बड़ी का मुद्दा उठाया। पीएम आवास योजना के लाभुकों के चयन में पारदर्शिता ...