Aurangabad News: बीडीओ ने संभाली बीइओ की अतिरिक्त जिम्मेदारी
औरंगाबाद, नवम्बर 1 -- Aurangabad News: प्रधानाध्यापकों को दिए निर्देश दाउदनगर, संवाद सूत्र। बीडीओ मो. जफर इमाम ने प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी का अतिरिक्त प्रभार ग्रहण कर लिया। वे बीआरसी कार्यालय पहुंचे, जहां विधिवत रूप से प्रभार संभाला। बीआरसी के लेखापाल अमरेश कुमार सहित अन्य कर्मियों ने उनका स्वागत किया। प्रभार ग्रहण करने के बाद बीडीओ ने सरकारी विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों के साथ आवश्यक बैठक की। बैठक में उन्होंने कायाकल्प अभियान के तहत सभी विद्यालयों का रंग-रोगन कराने का निर्देश दिया। इसके लिए प्रधानाध्यापकों को एक सप्ताह की समय-सीमा निर्धारित करते हुए कार्य पूरा कराने को कहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.