Aurangabad News: बिना कनेक्शन चल रही आटा चक्की पर 7.31 लाख का जुर्माना
औरंगाबाद, अक्टूबर 13 -- Aurangabad News: मदनपुर, एक संवाददाता। मदनपुर प्रखंड के आंजन थाना क्षेत्र के राठौर बिगहा टोले में बिना बिजली कनेक्शन के चल रही आटा चक्की मिल पर विद्युत विभाग की एसटीएफ टीम ने छापेमारी की। जांच में बिजली चोरी का मामला सामने आने पर मिल मालिक पर सात लाख 31 हजार 665 रुपए का जुर्माना लगाया गया है। साथ ही उसके खिलाफ आंजन थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। छापेमारी एसटीएफ के विद्युत कार्यपालक अभियंता अमरेंद्र कुमार के नेतृत्व में की गई। टीम में सहायक विद्युत अभियंता अखिलेश्वर कुमार, शिवरतन लाल, कनीय विद्युत अभियंता राकेश कुमार राम तथा सारणी पुरुष सुबोध कुमार और रंजीत कुमार शामिल थे। सहायक विद्युत अभियंता शिवरतन लाल ने बताया कि बिजली चोरी रोकने के लिए गठित जांच दल ने आंजन के राठौर बिगहा टोले में आटा चक्की मिल की जांच की। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.