Aurangabad News: बिजली बिल सुधार के लिए कार्यालयों में लगेगा विशेष शिविर
औरंगाबाद, अगस्त 17 -- Aurangabad News: औरंगाबाद, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। बिजली कंपनी की ओर से उपभोक्ताओं के गलत बिजली बिल में सुधार के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत पूरे सप्ताह विद्युत प्रमंडल कार्यालय, औरंगाबाद तथा अवर प्रमंडल कार्यालय औरंगाबाद, देव, बारुण एवं नवीनगर में विशेष शिविर लगाए जाएंगे। शिविर में उपभोक्ता अपने गलत बिजली बिल में सुधार के लिए आवेदन दे सकेंगे। संबंधित अधिकारियों को यथासंभव मौके पर ही विद्युत विपत्र में सुधार करने का निर्देश दिया गया है। इस संबंध में विद्युत कार्यपालक अभियंता पंकज कुमार गुप्ता ने बताया कि उपभोक्ताओं को सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से गलत बिजली बिल में आवश्यक सुधार एवं अन्य शिकायतों के निवारण के लिए सभी अवर प्रमंडल कार्यालयों में पूरे सप्ताह शिविर लगाए जाएंगे। यह भी पढ़ें- Jahanabad New...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.