औरंगाबाद, अगस्त 30 -- Aurangabad News: राजकीयकृत बालिका इंटर स्कूल, दाउदनगर में विज्ञान संकाय की सीटों की संख्या बढ़ाने की मांग को लेकर प्रबंध समिति के सदस्य नीरज गुप्ता ने ओबरा विधायक डॉ. प्रकाश चंद्रा को पत्र सौंपा है। उन्होंने इस मामले को विधानसभा एवं शिक्षा विभाग के समक्ष उठाकर छात्राओं के हित में आवश्यक कार्रवाई कराने का आग्रह किया है। पत्र में कहा गया है कि दाउदनगर क्षेत्र के एकमात्र बालिका उच्च विद्यालय राजकीयकृत बालिका इंटर स्कूल में इंटरमीडिएट विज्ञान संकाय में नामांकन के लिए वर्तमान में मात्र 217 सीटें निर्धारित हैं। सीटों की कम संख्या के कारण क्षेत्र की बड़ी संख्या में गरीब एवं मेधावी छात्राएं विज्ञान विषय से इंटर की पढ़ाई करने से वंचित रह जा रही हैं। निजी कॉलेजों में विज्ञान संकाय की सीटें अपेक्षाकृत अधिक हैं, लेकिन अधिक शुल्क...