औरंगाबाद, अक्टूबर 13 -- Aurangabad News: औरंगाबाद, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। बारुण थाना की पुलिस ने थाना क्षेत्र के कटहां गांव से पांच गैर जमानती वारंटियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों में संतोष ओझा, गणेश ठाकुर, बजरंगी पाल, आजाद पाल और उमेश ठाकुर शामिल हैं। सभी कटहां गांव के निवासी हैं। उक्त वारंटियों की गिरफ्तारी के बाद उन्हें न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। बाघी गांव से एक आरोपित गिरफ्तार औरंगाबाद। नबीनगर थाना की पुलिस ने आर्म्स एक्ट के मामले में बाघी गांव से एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपित की पहचान मुकेश कुमार सिंह के रूप में की गई है। यह कार्रवाई नवीनगर थाना की पुलिस द्वारा की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...