औरंगाबाद, अक्टूबर 29 -- Aurangabad News: समाज में चिंता दाउदनगर, संवाद सूत्र। दाउदनगर शहर के सोनतटीय इलाके में स्थित बाबा गणिनाथ गोविंद मंदिर परिसर में लगे चापाकल का मोटर अज्ञात चोरों ने चुरा लिया। सुबह करीब 6:30 बजे मंदिर पहुंचे विकास कुमार ने देखा कि पाइप काटकर मोटर खोल लिया गया है। अखिल भारतीय मध्यदेशीय हलवाई वैश्य सभा की दाउदनगर इकाई के मुख्य संयोजक प्रह्लाद प्रसाद ने घटना को चिंताजनक बताया। उन्होंने कहा कि मंदिर परिसर में चोरी होना समाज के लिए चिंता का विषय है। ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए समाज के लोगों को गंभीरता से विचार-विमर्श कर आवश्यक कदम उठाने चाहिए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...