Aurangabad News: बाजार बर्मा पंचायत में चला स्वच्छता अभियान
औरंगाबाद, सितम्बर 24 -- Aurangabad News: गोह, संवाद सूत्र। गोह प्रखंड की बाजार बर्मा ग्राम पंचायत मुख्यालय में स्वच्छता अभियान चलाकर लोगों को साफ-सफाई के प्रति जागरूक किया गया। स्वच्छता प्रखंड समन्वयक पंकज कुमार ने कहा कि कचरे का उचित निपटान जरूरी है। घर और आसपास कचरा फैलाने से संक्रमण का खतरा रहता है। उन्होंने लोगों को गीले और सूखे कचरे को अलग रखने तथा मेडिकल कचरे के सुरक्षित निपटान की जानकारी दी। जल संरक्षण और पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए भी लोगों को प्रेरित किया गया। अभियान में पंचायत पर्यवेक्षक अभय रंजन, स्वच्छता कर्मी, ई-रिक्शा चालक और जीविका समूह की महिलाएं शामिल रहीं। यह भी पढ़ें- खगड़िया : सिंगल यूज प्लास्टिक सेहत के लिए घातक : पर्यवेक्षक यह भी पढ़ें- Kishanganj News: स्वच्छता को आदत बनाकर ही साकार होगा स्वच्छ गांव का सपना : बी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.