Aurangabad News: बाइक सवार बदमाशों ने सोने की चेन झपटी
औरंगाबाद, अगस्त 17 -- Aurangabad News: औरंगाबाद, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। औरंगाबाद नगर थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 12 की गली नंबर 4 में बाइक सवार दो अज्ञात बदमाशों ने एक महिला के गले से सोने की चेन झपट ली। जानकारी के अनुसार चितौड़ नगर मुहल्ला निवासी संजय कुमार सिंह की पत्नी मंदिर के पास स्थित एक बाइक शोरूम के समीप गई थीं। वहां से वापस लौटने के दौरान अपाचे बाइक पर सवार दो अज्ञात युवक उनके पास पहुंचे और झपट्टा मारकर उनके गले से सोने की चेन लेकर फरार हो गए। पीड़िता के अनुसार झपटी गई चेन करीब 30 ग्राम की थी जिसमें करीब पांच ग्राम का सोने का लॉकेट भी लगा हुआ था। घटना के बाद पीड़िता ने शोर मचाया लेकिन बाइक सवार दोनों युवक मौके से तेजी से फरार हो गए। घटना की सूचना पुलिस को दी गई है। पुलिस मामले की जांच करते हुए आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज ख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.