Aurangabad News: बाइक पर लदी 87 बोतल देसी शराब बरामद
औरंगाबाद, नवम्बर 10 -- Aurangabad News: अंबा, संवाद सूत्र। कुटुंबा थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक बाइक से 87 बोतल देसी शराब बरामद की है। पुलिस को देखकर बाइक चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। घटना कुटुंबा बिचला मोड़ से बाजार जाने वाली मुख्य सड़क की है। पुलिस ने शराब के साथ बाइक भी जब्त कर ली है। थानाध्यक्ष चंद्रहास सिंह ने बताया कि बाइक से 87 बोतल देसी शराब बरामद हुई। पुलिस फरार चालक की पहचान करने में जुटी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.