Aurangabad News: बाइक दुर्घटना में हेडमास्टर समेत दो लोग घायल
औरंगाबाद, अक्टूबर 23 -- Aurangabad News: गोह, संवाद सूत्र। गोह प्रखंड में गुरुवार को अलग-अलग बाइक दुर्घटनाओं में राजकीय मध्य विद्यालय के हेडमास्टर बृजमोहन राम और गोह प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में कार्यरत लैब टेक्नीशियन रामानुज कुमार घायल हो गए। दोनों का इलाज गोह पीएचसी में किया गया। जानकारी के अनुसार, हेडमास्टर बृजमोहन राम विद्यालय से बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे वह घायल हो गए। दुर्घटना के बाद उन्हें इलाज के लिए गोह पीएचसी ले जाया गया। दूसरी बाइक दुर्घटना में लैब टेक्नीशियन रामानुज कुमार घायल हो गए। उनका भी गोह पीएचसी में इलाज किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.