Aurangabad News: बच्चे को बचाने में एनएच पर पलटा लोहे की तार लदा टेलर
औरंगाबाद, नवम्बर 1 -- Aurangabad News: मदनपुर, एक संवाददाता। मदनपुर थाना मुख्यालय स्थित एनएच-19 पर मुख्य बाजार के समीप शनिवार देर रात सड़क पार कर रहे एक बच्चे को बचाने के प्रयास में लोहे की तार लदा टेलर असंतुलित होकर पलट गया। हादसे में सड़क किनारे की दुकानें क्षतिग्रस्त होने से बच गईं। हालांकि, टेलर के सड़क पर पलटने से आवागमन बाधित हो गया और सड़क पर वाहनों की कतार लग गई। सूचना पर पहुंची स्थानीय थाना पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद जाम हटवाया। इसके बाद क्रेन की मदद से पलटे टेलर को सड़क से हटाया गया तब जाकर आवागमन सामान्य हो सका। पुलिस इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि टेलर पर लोहे का तार लदा हुआ था। बच्चे को बचाने के दौरान वाहन असंतुलित होकर पलट गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.