औरंगाबाद, सितम्बर 22 -- Aurangabad News: उपहारा थाना क्षेत्र के अरंडा गांव में हुई वारदात, पुलिस जांच में जुटी फोटो- 21 सितंबर एयूआर 1 कैप्शन : अरंडा गांव में चोरी के बाद घर में बिखरा सामान। गोह, संवाद सूत्र। गोह प्रखंड के उपहारा थाना क्षेत्र के अरंडा गांव में चोरों ने बंद घर का ताला तोड़कर करीब 20 लाख रुपए की संपत्ति चोरी कर ली। गृहस्वामी सत्यनारायण शर्मा ने उपहारा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। आवेदन के अनुसार वह कुछ दिन पहले घर में ताला बंद कर जहानाबाद गए थे। रविवार को लौटे तो घर का दरवाजा खुला मिला। अंदर सामान बिखरा पड़ा था। गोदरेज का ताला टूटा था। घर में रखे बक्से छत पर फेंके मिले। चोर सोने-चांदी के आभूषण, चांदी के बर्तन, कपड़े, अनाज समेत अन्य कीमती सामान ले गए। घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। थानाध्यक्ष आकाश कुमार ने बताया कि...