औरंगाबाद, सितम्बर 30 -- Aurangabad News: अंबा की घटना के पांच माह बाद भी नहीं मिला सुराग, मुडिला की हालिया चोरी से बढ़ी चिंता अंबा, संवाद सूत्र। बंद घरों को निशाना बनाकर हुई चोरी की घटनाओं का उद्भेदन कुटुंबा और अंबा पुलिस के लिए चुनौती बना हुआ है।

पुलिस जांच का दबाव अंबा बाजार में करीब पांच माह पहले हुई बड़ी चोरी का अब तक खुलासा नहीं हो सका है। वहीं, कुटुंबा थाना क्षेत्र के मुडिला गांव में हाल में हुई चोरी के बाद पुलिस पर मामले का जल्द उद्भेदन करने का दबाव बढ़ गया है।

चोरी की घटना का विवरण अंबा बाजार निवासी वीरेंद्र सिंह के बंद मकान में 13 से 22 अप्रैल के बीच चोरी हुई थी। वे पत्नी के साथ बेटे से मिलने पटना गए थे। लौटने पर उन्होंने घर का ताला टूटा पाया। चोर करीब 400 ग्राम सोने के आभूषण, चांदी की पायल और 12 लाख रुपए नकद समेत करीब 80-90 ला...