Aurangabad News: फरार कुर्की-जब्ती का वारंटी गिरफ्तार
औरंगाबाद, जुलाई 13 -- Aurangabad News: लगभग तीन वर्षों से फरार चल रहे कुर्की-जब्ती के एक वारंटी को ओबरा थाना पुलिस ने विशेष छापेमारी अभियान के दौरान गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार वारंटी की पहचान थाना क्षेत्र के देवकली गांव निवासी अजय सिंह के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष नीतीश कुमार ने बताया कि अजय सिंह के विरुद्ध न्यायालय से कुर्की-जब्ती का वारंट निर्गत था। वह लंबे समय से पुलिस की नजरों से बचकर फरार चल रहा था। गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी में उसे गिरफ्तार कर थाना लाया गया। पुलिस मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.