Aurangabad News: पोलियो अभियान के लिए दाउदनगर में 91 टीमें तैनात
औरंगाबाद, नवम्बर 10 -- Aurangabad News: 22 से घर-घर पहुंचेगी स्वास्थ्य टीम। दाउदनगर, संवाद सूत्र। बच्चों को पोलियो से सुरक्षित रखने के लिए 22 नवंबर से प्रखंड में विशेष टीकाकरण अभियान शुरू होगा। 28 नवंबर तक चलने वाले इस अभियान में शून्य से पांच वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके लिए प्रखंड में 91 टीमें गठित की गई हैं, जो घर-घर जाकर बच्चों को दवा पिलाएंगी। अभियान की तैयारी को लेकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रखंड स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक हुई। अध्यक्षता प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अनमोल कुमार ने की। बैठक में अभियान को प्रभावी बनाने और निर्धारित लक्ष्य हासिल करने के लिए स्वास्थ्यकर्मियों के बीच जिम्मेदारियों पर चर्चा की गई। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: पोलियो की दवा खिलाने का अभिया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.