Aurangabad News: पोखरा में डूबने से किशोरी की मौत
औरंगाबाद, सितम्बर 22 -- Aurangabad News: करमा की खुशियां मातम में बदलीं हसपुरा, संवाद सूत्र। हसपुरा थाना क्षेत्र के डुमरा गांव में मंगलवार शाम सूर्य मंदिर स्थित पोखरा में डूबने से 13 वर्षीया शारदा कुमारी की मौत हो गई। वह संजय साव की पुत्री थी। घटना के बाद करमा पर्व की खुशियां मातम में बदल गईं। जानकारी के अनुसार शारदा करमा पर्व को लेकर एकादशी का निर्जला उपवास रखी थी। शाम में वह गांव की महिलाओं और युवतियों के साथ पोखरा में स्नान करने गई थी। स्नान के बाद सभी घर लौट गईं, लेकिन शारदा वापस नहीं आई। काफी देर तक उसके घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की। गांव में सुराग नहीं मिलने पर ग्रामीण पोखरा पहुंचे और पानी में उसकी तलाश शुरू की। काफी मशक्कत के बाद उसका शव पोखरा से बाहर निकाला गया। शव मिलते ही पोखरा तट पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। पर्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.